यमुना रक्षक दल ने प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद को किया याद
फरीदाबाद। फरीदाबाद के शिल्पी भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को उनके जन्मदिन पर तिकोना पार्क स्थित यमुना रक्षक दल के कार्यालय में उनके जयंती समारोह का आयोजन किया गया। उपस्थित अतिथियों ने डॉ. प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. आर एन सिंह ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद के दूरदर्शी नजर ने इस शहर को गढ़ा, उन्हीं के प्रयासों से इसकी गिनती महत्वपूर्ण शहरों में हुई। यह सभी फरीदाबादवासियों के लिए गौरव की बात है कि फरीदाबाद विकास बोर्ड के चेयरमैन देश के प्रथम राष्ट्रपति बने। उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने एक स्वर में कहा कि प्रथम राष्ट्रपति के कार्यों को उतना मान सम्मान नहीं दिया गया जितना देना चाहिए था। उनकी याद में भव्य संग्रहलय का निर्माण होना चाहिए। युवा पीढ़ी को यह मामूल होना चाहिए कि यह शहर भारत के प्रथम राष्ट्रपति की कर्मभूमि रही है। भोजपुरी अवधि समाज के चेयरमैन पं. रमाकांत तिवारी व सामाजिक कार्यकर्ता पं. के बी दुबे ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद सादगी व सरलता के प्रतिमूर्ति थे । एस के सिंह ने कहा कि उनकी सहजता से सभी को सीख लेने की जरूरत है।
फरीदाबाद विकास बोर्ड के पहले चेयरमैन थे डॉ. राजेंद्र प्रसाद : डॉ.आर एन सिंह
Leave a comment
Leave a comment