फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी पूर्वांचल प्रकोष्ठ फरीदाबाद ने अपनी मिट्टी के लाल भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र बाबू को उनके जन्मदिवस पर याद किया और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पूर्वांचल प्रकोष्ठ द्वारा सेक्टर-21सी स्थित कम्युनिटी सेंटर में स्थानीय पूर्वांचल समाज के लोगों की मौजूदगी में मनाया। इस अवसर पर पूर्वांचल प्रकोष्ठ प्रान्त सह संयोजक नंदकुमार कश्यप एवम जिला संयोजक राकेश कुमार ने अपने उद्बोधन में राजेन्द्र बाबू के सरल एवम सादगी पूर्ण जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही और भी सभी वरिष्ठ जनों ने राजेन्द्र बाबू को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ समाज सेवी शशांक कुमार एवम पूर्वांचल प्रकोष्ठ जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्वांचल प्रकोष्ठ से प्रान्त कला एवम संस्कृति सह प्रमुख रोहित कश्यप, जिला सह संयोजक विकास कुमार, जिला सह संयोजक अतुल श्रीवास्तव,वोट निर्माण प्रमुख संजय सिंह राठौड़, सम्पर्क प्रमुख प्रदीप गुप्ता,महिला प्रमुख विंध्या गुप्ता,आईटी सेल सह प्रमुख राम मनोहर भूषण,मीडिया सह प्रमुख प्रभात सिंह ,वरिष्ठ समाज सेवी उमा शंकर ओझा ,डॉ अशोक शर्मा,एस. निर्माण,संदीप नागपाल ,मोंटू शर्मा,अनुपम,शिवराज,जितेंद्र सिंह विशेन,जिला डी पी ओ मनोज चौहान, भाजपा बडख़ल मंडल उपाध्यक्ष श्रीमति शालिनी मंगला ,पूर्वांचल प्रकोष्ठ मंडल प्रमुख पंकज ओझा,कौशल चौधरी,राजेश चंद्रा,सत्यभान,नागेंद्र झा एवम अन्य अधिकारी महेन्द ,सौरभ उपाध्याय ,शुभनारायन मिश्र,निश्चय पाठक,शुभम ओझा,प्रमोद झा नीरज बंसल आदि की विशेष उपस्थिति रही।
भाजपा पूर्वाचल प्रकोष्ठ ने प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र बाबू को दी श्रद्धांजलि
Deepak Sharma
343 Views
Leave a comment
Leave a comment