कांग्रेस ओबीसी कार्यकर्ताओं ने किया महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री का नमन
फरीदाबाद। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज हरियाणा कांग्रेस ओबीसी सैल के प्रदेश चेयरमैन ललित भड़ाना ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गांधी कालोनी में जाकर महात्मा गांधी की प्रतिमा को गंगाजल से साफ कर उस पर माल्यार्पण की। इस दौरान महात्मा गांधी को नमन करते हुए ललित भड़ाना ने कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले सत्य अंहिसा के पुजारी महात्मा गांधी जी को हम बार-बार नमन करते हैं। गांधी जी ने बड़े ही सूझबूझ से अंग्रेजों को भारत छोडने पर मजबूर कर दिया था। श्री भड़ाना ने कहा कि गांधी जी ने सदैव अहिंसा और सत्य का दामन थामे रखा और जीवन के अंतिम पड़ाव में भी वह किसी कीमत पर अपने इन वचनों से पीछे नहीं हटे। उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है, जो महात्मा गांधी जी ने जो सपना भारत देश को उन्नत बनाने का देखा था, आज सरकार की कार्यगुजारियों के चलते वह पीछे छूटता जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल महंगाई और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है, उसे आम जनमानस की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है, लोगों के पास रोजगार नहीं है और उनके समक्ष अपने परिवार का भरण पोषण करने की दिक्कत पैदा हो गई है परंतु भाजपा सरकार कागजों में विकास की बातें करके झूठी वाहवाही लूट रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देश की जनता इस सरकार को उसके हर कृत्य का बराबर हिसाब करेगी। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को भी नमन किया गया और उनकी जीवनी पर भी प्रकाश डाला गया। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शाे को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर ओबीसी एनआईटी विधानसभा अध्यक्ष सैफूद्दीन, महासचिव नरेंद्र रिजवान, राज सिंह, आशीष सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।
गांधी जी के उन्नत भारत के सपने को पीछे छोड़ रही भाजपा सरकार : ललित भड़ाना
Leave a comment
Leave a comment