राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन ने अलग अलग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किया सम्मानित
नई दिल्ली ( अतुल्य लोकतंत्र): रांची की युवा समाजसेवी सरिता को राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन के नोएडा में हुए अपने कार्यक्रम में जहां देश के कई राज्यों से आए हुए लोगों को सम्मानित किया वहीं रांची में (Bhimbirsa Immense foundation ) भीमबिसरा इमेंस फाउंडेशन की सीईओ सरिता जो पेशे से कंपनी सचिव हैं को नेशनल एक्सल्लेलेंस अवॉर्ड से नवाजा गया। सरिता समाजसेवा में शिक्षा , पर्यावरण , महिला सशक्तीकरण , वंचित तबके के लिए अपनी संस्था के माध्यम से कार्यरत है। उनको यह अवॉर्ड उत्तरप्रदेश के राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह के हाथों सम्मानित दिया गया।
अपने अवॉर्ड के लिए सरिता ने राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन का आभार जताया और कहा कि वे समाजसेवा के किसी भी कार्य के लिए संस्था के लिए सदैव तत्पर रहेंगी।