Bihar Politics: लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) में हुई बगावत के बाद चिराग पासवान अलग-थलग पड़ने के साथ ही लगातार कमजोर पड़ते जा रहे हैं। पार्टी पर कब्जे की लड़ाई में पिछड़ने के बाद अब उन्हें 12 जनपथ स्थित बंगले से भी बेदखल करने की तैयारी है। दरअसल मोदी कैबिनेट में फेरबदल के बाद अभी तक कई नए मंत्रियों को सरकारी बंगला नहीं आवंटित किया जा सका है।
जानकारों के मुताबिक कई मंत्रियों की नजर 12 जनपथ स्थित इस आलीशान बंगले पर टिकी हुई है जो पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान को आवंटित किया गया था। रामविलास पासवान का पिछले साल निधन हो गया था मगर चिराग पासवान अभी भी इस बंगले पर काबिज हैं।