Global Teacher Prize 2021 : दुनियाभर में भारत ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड कायम किया है। 10 लाख डॉलर यानी करीब 7 करोड़ 35 लाख रुपये के ग्लोबल टीचर प्राइज 2021 (Global Teacher Prize 2021) के लिए गुरुवार को भारत के दो शिक्षकों ने नाम घोषित किए गए।
ग्लोबल टीचर प्राइज 2021 के लिए चुने के 50 शिक्षकों की सूची में बिहार के भागलपुर के गणित के शिक्षक सत्यम मिश्रा और हैदराबाद में सामाजिक अध्ययन, अंग्रेजी और गणित की शिक्षिका मेघना मुसुनुरी का नाम भी शामिल किया गया है।
भारत का नाम रोशन
बता दें, 10 लाख डॉलर के वैश्विक शिक्षक पुरस्कार (Global Teacher Prize 2021) का आयोजन वर्की फाउंडेशन (Varkey Foundation) यूनेस्को (UNESCO) के साथ मिलकर सम्मिलित रूप से करता है। इस प्राइज के लिए 121 देशों से 8,000 से अधिक नाम दर्ज हुए थे।