Faridabad/Atulya Loktantra : राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद में प्राचार्या डॉ प्रीता कौशिक के निर्देशन में यूथ रेड क्रॉस इकाई द्वारा विश्व दिव्यांग दिवस मनाया गया। यूथ रेड क्रॉस इंचार्ज डॉ राकेश पाठक ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1983 से 1992 को विकलांगो के लिए सयुंक्त राष्ट्र के दशक की घोषणा की थी ताकि पूरे विश्व का ध्यान विकलांगो के कल्याण हेतु केंद्रित किया जा सके, तभी 1992 से प्रतिवर्ष 3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में विकलांगो को बराबरी के अवसर, उनके अधिकारों के बारे में लोगो को जागरूक करना, उनकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति में सुधार लाने का प्रयास करना है। इस साल दिव्यांग दिवस की थीम है “विकलांग व्यक्तियों के नेतृत्व और उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना: 2030 के विकास के एजेंडे में एक्शन लेना “।
डॉ राकेश पाठक के अनुसार राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद की यूथ रेड क्रॉस इकाई इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा के जनरल सेक्रेटरी डी आर शर्मा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विकलांग जनो के कल्याण हेतु कार्य करने के लिए हमेशा तत्पर रहती है। इसके साथ साथ महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय यूथ रेड क्रॉस समन्वयक डॉ रणदीप राणा के मार्गदर्शन में भी महाविद्यालय की यूथ रेड क्रॉस इकाई अनेक कार्यक्रमों का आयोजन लोगो को दिव्यांग जनो के बारे में सजग करने हेतु आयोजित करती रहती है।
आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ जोरावर सिंह, तथा स्वयं सेवक विमलेश राज, वैभव आनंद, जयवीर, ज्योति, शिवराज, फिरोज, अमित, मोहित शर्मा, राजकमल, भारत भारद्वाज, रोहित अग्रवाल, नैतिक गौतम, ललित कौशिक, चंदन, दीपेश, राहुल आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।