बैंगलुरू में आयोजित खेलो इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता में किया हरियाणा और फरीदाबाद का नाम रोशन
फरीदाबाद : विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल घरौडा ग्रेटर फरीदाबाद की आर्चरी अकादमी की खिलाड़ी रितिका यादव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड जीता है। उन्होंने बैंगलुरू में आयोजित खेलो इंडिया प्रतियोगिता में यह कारनामा कर हरियाणा और फरीदाबाद का नाम रोशन किया है। वह इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता में हरियाणा की चार सदस्यीय आर्चरी दल में शामिल थी।
रितिका यादव जब मैडल जीतकर वापिस आई तो यहां विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में उसका जोरदार स्वागत हुआ। स्कूल प्रबंधन ने होनहार खिलाड़ी पर फूलों की बरसा की और मिठाई खिलाड़ी। स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव ने रितिका और उनके कोच नीरज वशिष्ठ को 11-11 हजार रुपये का नगद इनाम देकर हौंसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि उन्हें बेटियों को आगे बढ़ते देख बहुत खुशी मिलती है। उन्होंने बताया कि हम स्कूल के प्रारंभ काल से ही बेटियों के एडमिशन निशुल्क करते हैं और उनकी सुरक्षा शिक्षा का भी पूरा ख्याल रखते हैं। यही कारण है कि ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र में हमारे यहां सबसे ज्यादा बेटियां शिक्षा प्राप्त कर रही हैं और विभिन्न खेलों में मैडल भी ला रही हैं। उन्होंने रितिका को भविष्य में भी हर प्रकार की मदद देने की बात कही।