फरीदाबाद, 17 अगस्त। भारत देश के वीर शहीदों के सम्मान में सुबह पृथला विधानसभा क्षेत्र के गांव फतेहपुर बिल्लौच के बाजार में शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का आयोजन पृथला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के वरिष्ठ नेता सोहनपाल सिंह छोकर ने किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल शर्मा व मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव अजय गौड़ थे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव अजय गौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में शहीद जवानों को पूरा मान-सम्मान दिया जा रहा है। उनके परिवारों को सरकार द्वारा पूरी सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है।
आयोजक सोहनपाल सिंह ने कहा कि तीन रंग का तिरंगा झंडा दुनिया में भारत की पहचान है और हर भारतीय की आन बान शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उन शहीदों की शहादत को युवाओं के मन में लोकप्रिय बनाने के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है, क्योंकि शहीद तो अपना काम कर जाता है लेकिन उनकी शहादत ही आने वाली पीढिय़ों को मकसद देती है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा पूरे देश में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है जो समस्त 135 करोड़ भारतीयों के हृदय की आवाज है।
वहीं गोपाल शर्मा ने कहा कि देश की रक्षा के लिए हमारे जिन वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। उन वीर जवानों के सम्मान में तिरंगा यात्रा पूरे देश में निकाली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस बार 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरी तरह से देश के वीर शहीदों को समर्पित होगा।
तिरंगा यात्रा में बिजेंदर नेहरा, बलदेव अलावलपुर , पवन रावत, सुखबीर शर्मा, पवन चौधरी, भूपेंद्र रावत व सतीश शर्मा समेत हजारों लोगों ने भाग लिया।
गांव फतेहपुर बिल्लौच के बाजार में शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा निकाली
Leave a comment
Leave a comment