Faridabad/Alive News : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस व्यापार सेल के चेयरमैन पंकज डावर ने फरीदाबाद कांग्रेस के युवा नेता राजेश आर्य को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्यापार सैल को स्टेट जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किया है।
उन्होंने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा है कि राजेश आर्य कांग्रेस की अच्छी नीतियां को व्यापारियों तक पहुचाने का कार्य करते हुए अधिक व्यापारियों को पार्टी में जोडऩे का काम करेंगे। इस मौके पर राजेश आर्य ने अपनी इस नियुक्ति के लिए कमेटी का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर, प्रदेश चेयरमैन (कांग्रेस व्यापार सेल) पंकज डावर, मोहम्मद बिलाल बी.आर. ओझा इत्यादि मौजूद रहे।