Faridabad/Atulya Loktantra : डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट यशपाल यादव ने तीन नए कैंटोनमेंट जोन घोषित किए हैं। अब कुल कैंटोनमेंट की संख्या 13 हो गई है। जिले में कोरोनावायरस का प्रकोप थम नहीं रहा है। लगातार मिलते Coronavirus पॉजिटिव से कई इलाकों पर संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है। इसलिए नए कैंटोनमेंट जोन घोषित किए गए हैं।
डीएम ने शुक्रवार देर शाम कैंटोनमेंट जोनों की समीक्षा की, जिसमें बाढ़ मोहल्ला, जवाहर कॉलोनी के खंड बी और मुजेसर को नया कैंटोनमेंट जोन घोषित किया गया है। कुल 13 कैंटोनमेंट जोनों की सूची जारी की गई है।
इनमें शिवदुर्गा विहार, गांव पलवली, डबुआ कॉलोनी, सेक्टर 88एफ, एनआईटी नंबर एक के ए, बी, सी ब्लॉक, अनखीर गांव, सेक्टर 28, फतेहपुर तगा, खोरी संवदेनशील बने हुए हैं। इसलिए इन्हें कैंटोनमेंट में अब भी शामिल रखा गया है।
पुलिस को इन इलाकों में सीलिंग और आवाजाही के आदेश जारी कर दिए गए हैं। यहां सभी प्रकार की औद्योगिक और व्यवसायिक गतिविधियों बंद कर दी गई हैं। नए कैंटोनमेंट जोन में अब स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों की जांच करेंगी।