Faridabad/Atulya Loktantra : राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा की सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड और जूनियर रेड क्रॉस ने प्राचार्या नीलम कौशिक की अध्यक्षता में एनएचपीसी के सहयोग से कौमी एकता मजबूत भारत की पहचान विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया। कम्यूनल हार्मनी अर्थात कौमी एकता कार्यक्रम कि शुरुआत करते हुए कार्यक्रम संयोजक, जे आर सी, एस जे ए बी प्रभारी अंग्रेजी प्रवक्ता रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि सांप्रदायिक सद्भाव हमारी ताकत और पहचान है हमारे दुश्मनों ने विभिन्न समुदायों में फूट डाल कर अलग थलग करने की लाख कोशिश की परन्तु वे अपने इरादों में कामयाब नही हो पाए। कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी, सदियों रहा है दुश्मन दौर-ए जमां हमारा। सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता हमारा…।
कौमी एकता कह लें या सांप्रदायिक सौहार्द्र बनाए रखने के लिए कौमी एकता सप्ताह और सार्वजनिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता की ताकत को मजबूत करने के लिए और बढ़ावा देने के लिये मनाया जाता है। अंग्रेजी प्रवक्ता रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि कौमी एकता अर्थात अनेकता में एकता यही हमारे देश की पहचान है। भारतीय जीवन विविधतापूर्ण है। हमारा देश कौमी एकता का जीवन्त उदाहरण है। अनेक भाषायें बोलने वाले अनेक धर्मावलम्बी और 130 अरब से अधिक की जनसंख्या इस देश में बसती है। यह देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतन्त्रिक देश है। ऐसे विविधतापूर्ण देश के लिये कौमी एकता का महत्व और अधिक बढ जाता है।
आज सागर गुप्ता, राजेन्द्र यादव, प्रियांशी, मोहित, सौरभ, शालिनी, गौतम सिंह, त्रिलोकी, मनोज, केशव, सूरज और राहुल ने भी राष्ट्रीय एकता विषय पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत कर अनेकता में एकता – भारत की पहचान, सब को मंत्रमुग्ध कर दिया। एन एच पी सी के सीनियर मैनेजर जावेद शेख और एसिस्टेंट इंजीनियर विवेक वर्मा ने बच्चों के प्रस्तुतीकरण की सराहना की, मौके पर संजय शर्मा, विनोद बैंसला, सुनील नागर और राधेश्याम शर्मा भी उपस्थित रहे। रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने एन एच पी सी के सीनियर मैनेजर जावेद शेख और एसिस्टेंट इंजीनियर विवेक वर्मा का इस आयोजन में सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया। प्राचार्या नीलम कौशिक ने कौमी एकता सप्ताह मनाने के जूनियर रेडक्रास और सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड के शानदार प्रयासों की सराहना की।