Faridabad : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन एच तीन फरीदाबाद के प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने विश्व वानिकी दिवस पर जूनियर रेडक्रॉस, सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड और इको क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। वर्ष 1971 में पहली बार विश्व वानिकी दिवस मनाया गया था। भारत में वन महोत्सव जुलाई 1950 से ही मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत तत्कालीन गृहमंत्री कुलपति के. एम. मुंशी ने की थी। जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने इस अवसर पर कहा कि एक क्षेत्र जहाँ वृक्षों का घनत्व अत्यधिक रहता है उसे वन कहते हैं। वनों ने पृथ्वी के लगभग 9.4% भाग को आच्छादित कर रखा है और कुल भूमि क्षेत्र का लगभग 30% भाग घेर रखा है। कभी वन कुल भूमि क्षेत्र के 50% भाग में फैल हुए थे। वन जीव जन्तुओं के लिए आवास स्थल, जल-चक्र को प्रभावित करते हैं और मृदा संरक्षण के काम आते हैं इसी कारण यह पृथ्वी के जैवमण्डल का अहम हिस्सा कहलाते हैं। 21 मार्च को दक्षिणी गोलार्ध में रात और दिन बराबर होते हैं। यह दिन वनों और वानिकी के महत्त्व और समाज में उनके योगदान के तौर पर मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विश्व वानिकी दिवस 2021 की थीम – वन बहाली – वसूली और कल्याण का मार्ग रखी गई है। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने कहा कि सांसे हो रही है कम, आओ पेड़ लगाएँ हम; बंजर धरती करे पुकार, पेड़ लगाकर करो श्रृंगार तथा वनों की जब होगी रखवाली तो पृथ्वी पर होगी हरियाली। पेड़ कार्बन डाइ आक्साइड अवशोषित करते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं जिस की मानवजाति को सांस लेने के लिए जरूरत पड़ती है। वनस्पति स्थानीय और वैश्विक जलवायु को प्रभावित करती है। पेड़ पृथ्वी के लिए सुरक्षा कवच का काम करते हैं और जंगली जंतुओं को आश्रय प्रदान करते हैं। वे सभी जीवों को सूर्य की गर्मी से बचाते हैं और पृथ्वी के तापमान को नियंत्रित करते हैं। वन प्रकाश का परावर्तन घटाते हैं, ध्वनि को नियंत्रित करते हैं और हवा की दिशा को बदलने एवं गति को कम करने में मदद करते हैं। विद्यालय में जामुन और हेज के पौधे जूनियर रेडक्रॉस, एम्बुलेंस ब्रिगेड और इको क्लब के सौजन्य से प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा, संजय मिश्रा, अध्यापिका मनीषा, शर्मीला, पूनम, अंशुल, अमृत कौर और रामकृपाल ने लगाए और सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए।
विश्व वन दिवस विद्यालय में किया पौधरोपण
Deepak Sharma
457 Views
Leave a comment
Leave a comment