Faridabad/Atulya Loktantra : नगर निगम के आयुक्त यश गर्ग ने नगर निगम के सभी पार्कों में जाने पर लगाए प्रतिबंध को हटा लिया है। उन्होंने कहा कि पार्क में जाते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें।
निगमयुक्त यश गर्ग ने कहा कि उन्होंने 24 मार्च, 2020 के आदेश में नगर निगम सीमा के अंदर पार्कों को बंद कर दिया था। हरियाणा सरकार की गाइडलाइन मिलने के बाद उस प्रतिबंध को हटा लिया गया है। उन्होंने कहा कि फिर भी लोगों को पर्याप्त सोशल डिस्टेंस का पालन करना चाहिए।
आदेश
– लोगों के बीच छह फुट की दूरी रहे।
– एक समय में 50 से ज्यादा लोग इकट्ठे न हों।
– मॉस्क पहनना आवश्यक है।
– पार्क रात्रि 9 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे।
– यदि पार्क में कोई थूकते हुए पाया गया, तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।