फरीदाबाद/अतुल्यलोकतंत्र: बैंक ऑफ बड़ौदा रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन फरीदाबाद के तत्वाधान में सेक्टर 8, फरीदाबाद स्थित वरिष्ठ नागरिक क्लब में सेवा निवृत सदस्यों के लिए “करो योग रहो निरोग” योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें योगाचार्य हरीश मोहन जी ने प्रतिभागियों की उम्र के हिसाब से निरापद क्रियाओं का बहुत ही सुन्दर ढ़ंग से वर्णन करते हुए अभ्यास करवाया।
श्री सुभाष अरोड़ा व विष्णु कुमार भुराड़िया जी ने पुष्पगुच्छ दे एसोसिएशन की ओर से योगाचार्य हरीश मोहन जी का स्वागत किया। कक्षा के अंत में आसान सी दिखने वाली क्रियाओं के प्रभाव को सभी सदस्यों के चेहरे पर देखा जा सकता था। सभी चेहरे खिले खिले व तनावमुक्त थे।
मंच संचालन सुभाष अरोड़ा जी ने किया।कार्यक्रम के अंत में भुराड़िया जी ने योगाचार्य हरीश मोहन एवम् सभी सदस्यों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद् किया।
मंच संचालन सुभाष अरोड़ा जी ने किया।कार्यक्रम के अंत में भुराड़िया जी ने योगाचार्य हरीश मोहन एवम् सभी सदस्यों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद् किया।