Faridabad/Atulyaloktantra : कोरोना महामारी में आज बहुत से लोग आमजन की सहायता के लिए आगे आ रहे है। ऐसा ही सराहनीय कार्य वीरवार को हरियाणा महिला आयोग की सदस्य रेनू भाटिया के नेतृत्व में उनकी टीम ने किया। उनकी टीम ने वीरवार के दिन से शाही एक्सपोर्ट्स द्वारा भेंट किये गए एक हजार मास्क को लोगो में बाटने का शुभारंभ किया।
जारी प्रेस नोट के माध्यम से हरियाणा महिला आयोग की सदस्य रेनू भाटिया ने बताया कि शाही एक्सपोर्ट्स द्वारा उन्हें एक हजार मास्क भेंट किये गए थे। जिनके वितरण का कार्य आज वीरवार के दिन दिल्ली स्थित जसोला नेशनल विमेन कमिशन के कार्यालय से शुरुआत की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा शर्मा और नेशनल विमेन कमिशन कार्यालय की टीम मौजूद रही।
रेनू भाटिया ने बताया कि यह मास्क उत्तम गुणवत्ता के रीयूज कपड़े से बने हुए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा शर्मा ने हरियाणा में मास्क वितरण की जिम्मेदारी हरियाणा महिला आयोग की सदस्य रेनू भाटिया को सौपी है। ऐसे मुश्किल घड़ी में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मास्क का वितरण सराहनीय कार्य है।