फरीदाबाद। Haryana Tourism Employees Union हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आवाहन् पर घोषित आंदोलन के तहत अरावली गोल्फ क्लब फरीदाबाद में जोनल धरना यूनिट प्रधान लच्छी राम की अध्यक्षता में दिया गया।
Haryana Tourism Employees Union धरने का संचालन राज्य के प्रेस सचिव टीका राम ने किया। धरने में कर्मचारियों ने अपनी माँगो को लेकर पर्यटन प्रशाशन व सरकार के उदासीन रवैया के प्रति जोरदार नारे लगाकर गहरी नाराजगी प्रकट की। धरने में
- गोल्फ क्लब
- मैगपाई
- बडख़ल झील
- होटल राजहंस
- सनबर्ड मोटेल
- हेर्मिटेज हटस नाहर सिंह महल बल्लभगढ़
- डबचिक होडल
- गुडग़ाँव
से भी कर्मचारी व पदाधिकारियों ने शिरकत की।
Haryana Tourism Employees Union धरने को संबोधित
करते हुए हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान सुरेश कुमार नोहरा व महासचिव सुभाष देशवाल ने बताया कि हरियाणा सरकार व टूरिज्म प्रसाशन मिलकर हरियाणा टूरिज्म के बेस कीमती पर्यटन केंद्रों को पी. पी. पी. की नीति के तहत पूंजीपतियों के हवाले करना चाहते हैं,जिसे हरियाणा टूरिज्म का कर्मचारी बिल्कुल भी बरदास्त नहीं करेगा।
उन्होंने बताया कि 11 अगस्त 2021 को टूरिज्म प्रशासन ने संघ के प्रतिनिधि मंडल को बुलाकर द्विपक्षीय वार्ता की थी। जिसमें वेतन के सेंट्रलाइजेशन, कैशलेस मेडिकल सुविधा, सभी कैडर के कर्मचारियों की पदोन्नति, सातवें वेतन आयोग के अनुसार मकान किराया भत्ता, पर्यटन केंद्रों का निजी करण ना हो, कर्मचारियों के लंबित पड़े मेडिकल बिल, व रिटायर्ड कर्मचारियों की देनदारियों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा की थी। जिसमें ज्यादातर बातों को सही मानते हुए जल्द से जल्द लागू करने का आश्वासन दिया था।
लेकिन ठीक 1 महीना बीत जाने पर भी बातचीत के अनुसार इन मांगों पर कोई प्रगति ना होते देख कर्मचारियों के आक्रोश को देखते हुए संघ को आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ा। जिसके तहत आज यह दूसरा जोनल धरना दिया जा रहा है।
जिसमें धरने के समापन पर डिविजिनल मैनेजर के मार्फत पर्यटन मंत्री के नाम ज्ञापन भिजवाया जायेगा । धरने में भी संबोधित किया
- राज्य के वरिष्ठ उप प्रधान युद्धवीर खत्री,
- उप प्रधान दिगंबर डागर,
- उप प्रधान देवेंद्र नंबरदार,
- राज्य के नेता व होटल राजहंस के प्रधान मुरारीलाल ने धरने को
- राज्य सचिव वीरेंद्र शर्मा,
- सदस्य अशोक कुमार,
- सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान अशोक कुमार,
- रोडवेज के डिपो प्रधान रविंदर नागर,,
- बिजली के नेता व एस.के.एस. के ब्लॉक प्रधान करतार सिंह,
- सुभाष बिधूड़ी,
- मामराज,
- मैगपाई के प्रधान सुभाष तंवर,
- कल्लूराम,
- हर्मिटेज के रतीपाल,
- बडख़ल के प्रधान मनोज कुमार,
- सुरेंद्र चाँदना,
- राजहंस से पृहलाद बघेल,
- सनबर्ड के प्रधान राजेश यादव,
- ओमप्रकाश,
- दमदमा से जिले सिंह,
आदि ने भी संबोधित किया।