Faridabad/Atulya Loktantra : इंडियन रेड क्रॉस के नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मुख्यालय में सर्व राष्ट्रीय मास्टर्स ट्रेनर्स के लिए पंद्रह अक्टूबर से बीस अक्टूबर तक छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली सहित एनसीआर के 43 प्रशिक्षकों को फर्स्ट ऐड़ और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में भागीदारी कर रहे सराय ख्वाजा आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की जूनियर रेडक्रास और सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड प्रभारी व अंग्रेजी प्रवक्ता रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि इंडियन रेड क्रॉस की चंडीगढ़ स्थित राज्य शाखा द्वारा फरीदाबाद से फर्स्ट ऐड़ के लेक्चरर डॉक्टर एम पी सिंह, रविन्द्र कुमार मनचन्दा, मीनू कौशल, दर्शन भाटिया, प्रेमचंद गौड़, गीता, सुशील कुमार, राजेश कुमार का इस टी ओ टी अर्थात ट्रेनिंग आफ ट्रेनर्स के लिए चयन किया गया।
जबकि शाखा फरीदाबाद रेडक्रास के डी टी ओ व एशिया पैसिफिक मास्टर ट्रेनर इशांक कौशिक, कर्नाटक के डॉक्टर वी एल एस कुमार, डॉक्टर माहेश्वरी, जम्मू कश्मीर से डॉक्टर बाली, डॉक्टर शर्मा, तपस, अजीत और अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक गोंजालो मार्टिनेज जारा, डॉक्टर मानव, इंडियन रेड क्रॉस के डिप्टी चेयरमैन एन के सिंह और इंडियन रेड क्रॉस के ब्लड बैंक की डायरेक्टर डॉक्टर वनश्री सिंह ने सभी 43 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। इन प्रतिभागियों को विशेष रूप से सी पी आर, ब्लीडिंग, फ्रैक्चर की अवस्था में सनेरियो क्रिएट कर घायलों को परावर्तन करने के तरीकों को नई मेथेडॉलाजी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया।
नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में लैसन प्लान विकसित कर इंट्रोडक्शन, डेमोंस्ट्रक्शन ,प्रैक्टिस, सिनेरियो और की मैसेजेस प्रस्तुत कर लरनिंग बाई डूइंग मेथेडॉलाजी से सीखने और करने का प्रशिक्षण दिया गया। फरीदाबाद के फर्स्ट ऐड़ लेक्चरर डॉक्टर एम पी सिंह, रविन्द्र कुमार मनचन्दा, दर्शन भाटिया, प्रेमचंद गौड़, मीनू कौशल सहित सभी ने इस प्रशिक्षण में चयन के लिए और शानदार व ज्ञानप्रद आयोजन के लिए रेडक्रास की हरियाणा राज्य शाखा व नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय शाखा का आभार व्यक्त किया। इस प्रशिक्षण के उपरांत चयनित सर्व मास्टर ट्रेनरस को राष्ट्रीय स्तर पर अन्य प्रशिक्षकों को तैयार करने के कार्य में लगाया जाएगा।