फरीदाबाद। यमुना रक्षक दल महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में श्रावण मास, शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि, दिन सोमवार, परिघ योग में हार्डवेयर चौक स्थित प्राचीन शिव मंदिर में देव भूमि उत्तराखंड के डाक पत्थर से लाए गए पवित्र यमुना जल एवं हरिद्वार, हरि की पौड़ी से लाए गए पवित्र गंगा जल के सम्मिश्रण से देवाधिदेव महादेव जी एवं समस्त शिव परिवार का भव्य जलाभिषेक किया गया। तदोपरांत यमुना रक्षक दल महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका स्वर लत्ता सिंह ने स्थानीय महिला यमुना भक्तों के साथ मिलकर मंदिर के प्रांगण में श्वेत एवं श्यामा तुलसी जी के पौधे लगाए साथ हीं तुलसी जी के पौधे स्थानीय महिलाओं को भेंट किए गए। ‘यमुना जल जन जागृति अभियान’ के तहत हर घर तुलसी कार्यक्रम में यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.आर एन सिंह भी उपस्थित थे। डॉ.आर एन सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि यमुना की अविरलता एवं निर्मलता के इस महासमर में नारी शक्ति को बढ़-चढक़र भूमिका निभानी होगी तभी यमुना जी की अविरलता और निर्मलता आन्दोलन के लिए प्रचंड एवं सशक्त जन मानस तैयार होगा। उन्होने श्रावण मास में विष्णुप्रिया तुलसी जी के पौधे लगाने के महात्मय पर विशेष चर्चा किया।
श्वेत एवं श्यामा तुलसी जी के मकरंद से हर घर होगा सुवासित : डॉ.आर एन सिंह
Deepak Sharma
285 Views
Leave a comment
Leave a comment