फरीदाबाद। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.आर एन सिंह ने एक शिष्टमंडल के साथ हरियाणा सरकार के निवर्तमान पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल से मिलकर राधे राधे शाल तथा फूल मालाओं से सम्मानित कर यमुना जी की अविरलता एवं निर्मलता के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा किए। शिष्टमंडल में यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय सचिव पं. रमाकांत तिवारी, श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रभारी एडवोकेट नागेश सिंह, सामूहिक पूर्वांचल सभा के अध्यक्ष राज नाथ सिंह के अतिरिक्त अन्य यमुना भक्त भी सम्मलित थे। डॉ.आर एन सिंह ने यमुना जी की अविरलता एवं निर्मलता के लिए यमुना रक्षक दल द्वारा जारी मिशन पर प्रकाश डाला। पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल यमुना जी की दुर्दशा पर गंभीर रूप से चिंता व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही व्यापक जनमानस तैयार कर फरीदाबाद से लेकर दिल्ली तक मानव शृंखला बनाकर यमुना जी की अविरलता एवं निर्मलता के लिए समन्वित एवं संगठित प्रयासों के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट किया जाएगा।
पूर्व मंत्री विपुल गोयल से यमुना जी की अविरलता एवं निर्मलता पर हुई चर्चा : डॉ.आर एन सिंह
Deepak Sharma
306 Views
Leave a comment
Leave a comment