फरीदाबाद। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती को कांग्रेसी नेताओं ने बीके अस्पताल में लोगों को लंगर बांटकर अनोखे अंदाज में मनाया। इस मौके पर कांग्रेस ओबीसी सैल के प्रदेश चेयरमैन ललित भड़ाना, वरिष्ठ कांगे्रसी नेता अनीशपाल, राजेश आर्य, सोनू आहुजा आदि मौजूद रहे। उन्होंने अस्पताल परिसर में बैठे लोगों तथा वैक्सीनेशन करवाने आए लोगों को लंगर बांटा। इस मौके पर कांग्रेसियों ने एकजुट होकर कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने भारत देश की उन्नति के लिए अपने प्राणों तक न्यौछावर कर दिए। उन्होंने जहां पंचायती राज संस्थाओं को उनके अधिकार दिए वहीं 18 वर्ष की आयु के युवाओं को वोट डालने का अधिकार दिलाया। उन्होंने कहा कि देश में सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार व कंप्यूटर क्रांति राजीव गांधी की देन हैं व 73वें संविधान संशोधन से पंचायती राज को सशक्त करने वाले भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी ही थे और सूचना क्रांति की वजह से जहां युवाओं को रोजगार मिलता है वहीं स्व. राजीव गांधी की बदौलत ही भारत की उन्नति के नए युग की शुरूआत हुई थी। उन्होंने कहा कि उनके व्यक्तित्व व उनके द्वारा किये गए कार्यों को देश कभी नही भूल सकता। देश के हर नागरिक के लिए राजीव गांधी मार्गदर्शक हैँ। उन्होंने कहा कि आज उन्होंने इस अवसर पर गरीबों को लंगर वितरित करके राजीव गांधी जी के आदर्शाे को अपनाने का संकल्प लिया है। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने लंगर ग्रहण किया।
कांग्रेसियों ने बीके में लंगर बांटकर मनाई पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती
Deepak Sharma
343 Views
Leave a comment
Leave a comment