Faridabad/Atulya Loktantra : सीवर जाम की समस्या से परेशान जीवन नगर सेन चौक के लोगो ने NIT के विधायक नीरज शर्मा के साथ मिलकर सोहना रोड जाम किया। इन लोगो ने पंजाब नेशनल बैंक के सामने ढोल बजाकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
मिली जानकारी के अनुसार जीवन नगर के लोग सीवर जाम की समस्या से कई सालो से जूझ रहे है। सीवर जाम होने से सड़को पर नालियों का गंदा पानी आ जाता है। जिससे इन्हे बहुत परेशानी होती है। स्थानीय लोगो के अनुसार कई बार शिकायतों के बाद भी नगर निगम में कोई सुनवाई नहीं हुई।
जिससे परेशान होकर लोगो ने आज पंजाब नेशनल बैंक के सामने सोहना रोड को जाम कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसमें NIT के विधायक नीरज शर्मा ने लोगो के साथ धरना देकर उनका समर्थन किया।