भोजपुरी से अश्लीलता दूर कराने के मुद्दे पर हरियाणा सरकार के निवर्तमान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल से मिला प्रतिनिधि मंडल
सुप्रसिद्ध उद्योगपति पं. ओ पी पाण्डेय के सेक्टर 15 स्थित आवास पर भोजपुरी से फूहड़पन तथा अश्लीलता दूर कराने के लिए हुई चर्चा के आलोक में डॉ. आर एन सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल हरियाणा सरकार के निवर्तमान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल में फिल्म निर्माता एवं निर्देशक मयंक मधुर तथा बी पी सिंह सम्मिलित थे।
हरियाणा सरकार के निवर्तमान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि इतनी गौरवशाली भाषा भोजपुरी में फूहड़पन तथा अश्लीलता परोसने वाले कलाकारों, रचनाकारों तथा चैनलों पर प्रभावकारी रोक लगाने की माँग को गम्भीरता से उठाया जाएगा।
भोजपुरी में फूहड़पन तथा अश्लीलता परोसने वाले कलाकारों, रचनाकारों तथा उन्हें प्रोत्साहित करने वाले विभिन्न प्रकार के चैनलों पर सख्त पाबंदी हेतु केन्द्र सरकार के संबंधित मंत्रियों से मिलकर अपना पक्ष रखने के लिए भोजपुरिया समाज तथा भोजपुरी प्रेमियों की सूची पर मंत्रणा की गयी। प्रतिनिधियों की सूची में लगभग पाँच दर्जन से अधिक गणमान्य भोजपुरी प्रेमियों के नाम सम्मिलित हैं, भोजपुरी अवधी समाज के चेयरमैन पं. रमा कान्त तिवारी, भोजपुरी समाज के प्रमुख संरक्षक पं. ओ पी पाण्डेय, यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. आर एन सिंह, भोजपुरी अवधी समाज के अध्यक्ष रमा शंकर यादव, पूर्वांचल फाउण्डेशन के अध्यक्ष एस के सिंह, सामूहिक पूर्वांचल सभा के निर्वाचित अध्यक्ष राज नाथ सिंह, प्रोत्साहन मंच फरीदाबाद के महासचिव बी पी सिंह, फिल्म निर्माता एवं निर्देशक उमेश सिंह, फिल्म निर्माता एवं निर्देशक मयंक मधुर, पूर्वांचल वैलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सी पी पाण्डेय, पं. के बी दुबे आदि प्रमुख हैं। विपुल गोयल के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल शीघ्र हीं संबंधित मंत्रियों सहित उच्च पदस्थ पदाधिकारियों तक भोजपुरी प्रेमियों की आवाज उठाएगा।