Faridbad/Atulya Loktantra: फरीदाबाद के प्रमुख समाजसेवी एवं बोल्स्टर डिफेंस अकादमी के निदेशक कर्नल गोपाल सिंह ( VSM) को नव भारतीय किसान संगठन का प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा नियुक्त किया गया है।
उनकी नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी चौ रमेश कुमार अत्री जी ने की , कर्नल गोपाल सिंह सामाजिक रूप से हरियाणा व दिल्ली में काफी सक्रिय हैं , देश के हर अच्छे मुद्दे पर राष्ट्र को समर्पित रहते हैं । कर्नल गोपाल सिंह ने अपने ट्रेनिंग संस्थान से अब तक हजारों बच्चो को थलसेना, वायुसेना, पुलिस , पैरामिलिट्री सर्विसेज में रोजगार दिलवाने का महान काम किया है। उनकी इन्हीं चीजों को देखते हुए उन्हें नव भारतीय किसान संगठन का प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कर्नल गोपाल सिंह ने बताया कि वे अपनी जिम्मेारियों को इस संगठन में भी बखूबी निभाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह हरियाणा में इस संगठन की मजबूत कार्यकारिणी स्थापित करेंगे और इस संगठन के मार्फत किसानों की समस्याओं को मजबूती से सरकार के सम्मुख प्रस्तुत करेंगे।