भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा ने फऱीदाबाद महिला मोर्चा के पदाधिकारियों से की बैठक
फऱीदाबाद। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा सुमित्रा चौहान का शुक्रवार को फऱीदाबाद में प्रवास रहा। प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्षा ने भारतीय जनता पार्टी जिला फऱीदाबाद सेक्टर 11 स्थित कार्यालय पर महिला मोर्चा ज़िला फऱीदाबाद के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक की। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्षा सुमित्रा चौहान के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, जिला प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण जोशी, कुसुम महाजन, राजराना बालियान, प्राची खुराना, ज़िला अध्यक्षा राज बाला सरधाना मुख्य तौर पर उपस्थित रहे। इस दौरान महिला पदाधिकारियों व भाजपा जिलाध्यक्ष ने उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्षा सुमित्रा चौहान ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना की दूसरी लहर ने एक सुनामी की तरह आकर लोगों के जन जीवन पर एक प्रतिकूल असर डाला लेकिन आपदा के इस कठिन दौर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने एक कठिन और सफल लड़ाई लडकऱ कोरोना पर जीत दर्ज की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड के नेतृत्व में हरियाणा में कोरोना से प्रदेश वासियों को बचाने के लिए आगे बढकऱ इस लड़ाई का नेतृत्व किया। प्रदेश के हर ज़िले में जाकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वयं चिकित्सा सुविधाओं का जायज़ा लिया और प्रदेशवासियों को कोरोना की आपदा से मुक्ति दिलाने में अहम भूमिका निभाई। बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्षा सुमित्रा चौहान ने महिला मोर्चा के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों को सम्बोधित किया और कोरोना आपदा के दौरान विषम परिस्थितियों में महिला मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा ही संगठन के तहत जन सेवा के कार्यों के लिए महिला कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। महिला मोर्चा प्रदेश और फऱीदाबाद की बहनों ने इस आपदा के समय में अपनी जान की परवाह ना कर जन सेवा का कार्य किया उसके लिए उनकी जितनी तारीफ़ की जाए कम है। उन्होंने कहा कि जैसे डॉक्टर इलाज से,सफ़ाई कर्मी सफाई सेवा से, मरीज़ों की ज़िंदगी बचा रहे थे उसी तरह हमारी बहनों ने रसोई सेवा के माध्यम से पूरे प्रदेश में स्वच्छ और पौष्टिक खाने से लोगों की जान बचाने का कार्य कर रहीं थी। इस मुश्किल समय में मरीज़ों के तिमारदारों और ज़रूरतमंद लोगों को खाना मुहैया करवाकर समाज सेवा का पुण्य कार्य किया। सेवा दिवस पर महिला मोर्चा की बहनों ने मास्क, सेनिटाईजऱ व सैनिटेरी पैड बाँटकर महिलाओं की सेवा की। कोरोना रूपी इस भयंकर आपदा के दौरान महिला मोर्चा की बहनों ने दिवंगत हुए लोगों की स्मृति में स्मृति वृक्षारोपण करके और उनके दु:ख में सम्मिलित होकर दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। प्रदेश अध्यक्षा ने कहा कि आपदा का चाहे कितना कठिन दौर हो या कितनी भी विपरीत परिस्थिति मातृशक्ति चुनौती को पूरे साहस और निष्ठा के साथ मिलकर सामना कर सकती हैं। उन्होंने महिलाओं को संगठन की मर्यादा और नेतृत्व का सम्मान करने का पाठ पढ़ाया ढ्ढ अपनी कार्यशैली में लगातार सुधार करने और अपनी राजनीतिक सोच को विकसित करने की बात कही ढ्ढ योग दिवस 21 जून के अवसर पर महिला मोर्चा द्वारा पुरे प्रदेश में योग दिवस को धूम धाम से मनाने की घोषणा की। योग के माध्यम से लोगों को कोरोना से भयमुक्त करने और शारीरिक एवं मानसिक तौर पर स्वस्थ करने का कार्य किया जायेगा। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा राज बाला सरधाना जिला महामंत्री प्रतिभा तिवारी, ममता राघव,जिला उपाध्यक्ष मेघना श्रीवास्तव, गीता सिंह जिला सचिव अलका शर्मा, संगीता नेगी कोषाध्यक्ष अनीता अग्रवाल मीडिया प्रमुख प्रिया सहगल व महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
केंद्र व राज्य सरकार ने देश वासियों को महामारी से बाहर निकाला : सुमित्रा चौहान
Leave a comment
Leave a comment