जिले में 24 घंटे में कोरोना के 2 मामले आए। जबकि 4 मरीज ठीक होकर घर पहुंच गए। अब जिले में रिकवरी रेट 99.27% पहुंच गया है। इस समय अस्पतालों में केवल 3 मरीज हैं। जबकि होम आइसोलेशन पर 13 लोग हैं। इस हिसाब से जिले में एक्टिव केसों की संख्या केवल 16 है। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि जिले में आक्सीजन पर 2 और वेंटिलेटर पर कोई मरीज नहीं है।
जिला नोडल अधिकारी डाॅ. रामभगत के अनुसार जिले में अभी तक 986151 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ। इसमें से 99762 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि 885810 लोग निगेटिव मिले। अभी 579 लोगों का रिजल्ट आना बाकी है। जिले में सैंपल पॉजिटिव रेट 10.12 और रिकवरी रेट 99.27% है। जबकि एक्टिव केस रेट 0.02% है। जिले को कोरोनामुक्त करने के लिए टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। 24 घंटे में 2433 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। इसी तरह टीकाकरण पर भी जोर दिया जा रहा है। डीसी यशपाल यादव ने लोगों से आह्वान किया कि वे अभी सावधानी बरतते रहें। कोशिश करें घर के अंदर ही रहें। जब तक बहुत जरूरी न हो तब तक घर से बाहर न निकलें। बाहर निकलते समय फेस मास्क का प्रयोग जरूर करें। इसके अलावा एक-दूसरे के बीच दो गज की दूरी जरूर रखें। हाथों को साबुन से धोते रहें या सेनिटाइज करते रहें।