•नियुक्ति के लिए एडवोकेट अर्चना अग्रवाल ने प्रदेश पदाधिकारियों का किया आभार व्यक्त
Faridabad (अतुल्य लोकतंत्र ): दीपक शर्मा शक्ति/ फरीदाबाद के सैक्टर ४९ अरावली विहार की रहने वाली एडवोकेट अर्चना अग्रवाल को अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा ने प्रदेश के महिला प्रकोष्ठ के बड़खल विधानसभा क्षेत्र का तुरंत प्रभाव से अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
आपको बता दें एडवोकेट अर्चना अग्रवाल अपने वकालत के प्रोफेशन के साथ साथ समाजसेवा में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती हैं और महिला अधिकारों के लिए काफी काम कर रही हैं। अर्चना अग्रवाल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद की पैनल अधिवक्ता भी हैं । इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश पदाधिकारियों विशेषकर प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा अशोक बुनानीवाला एवं प्रदेश की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा शुशीला सर्राफ का आभार व्यक्त किया है जिनकी संस्तुति पर उनकी नियुक्ति हुई है।
एडवोकेट अर्चना अग्रवाल ने कहा है कि उनका प्रयास होगा कि वह संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरेंगी।