भ्रष्टाचारी विधायक एवं मंत्री का नाम उजागर करे सरकार : बीर सिंह सरपंच
फार्मेसी लाइसेंस देने के नाम पर लूट मचाने वाला अदलखा हो सलाखों के अंदर : धर्मबीर भड़ाना
फरीदाबाद, 6 जुलाई : आम आदमी पार्टी ने बुधवार को नगर निगम कार्यालय पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सैंकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता हाथों में तख्ती लिए शामिल हुए। जिसमें नगर निगम के 200 करोड़ घोटाले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भ्रष्टाचार में शामिल विधायक एवं मंत्री का नाम सार्वजनिक करने तथा दो आईएएस अधिकारी जिनका नाम शामिल है, उन पर कार्यवाही की परमिशन दिए जाने की मांग की गई। प्रदर्शन का नेतृत्व आम आदमी पार्टी के दक्षिण हरियाणा के अध्यक्ष बीर सिंह सरपंच ने किया। पहले प्रदर्शनकारी बीके चौक पर एकत्रित हुए और वहां से नीलम चौक तक नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और वापिस नगर निगम कार्यालय पहुंचकर निगम कमिश्नर के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर उपस्थित भारी भीड़ को सम्बोधित करते हुए बीर सिंह सरपंच ने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी भ्रष्टाचारी पार्टी। हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री के संरक्षण में भाजपा के सभी नेता एवं विधायक लूट मचाने में लगे हुए हैं। जिसमें प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी सहभागिता निभा रहे हैं।
आज प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह एक्सपोज हो चुकी है। भ्रष्टाचार के मामले में बीजेपी ने कांग्रेस को भी पछाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में एक धेले का काम नहीं होता और 200 करोड़ रुपए हड़प लिए जाते हैं। आप समझ सकते हैं फरीदाबाद को भाजपा के इन भ्रष्ट नेताओं ने कहां लाकर खड़ा कर दिया है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि फरीदाबाद के नगर निगम घोटाले में फरीदाबाद के ही एक मंत्री एवं विधायक का नाम आ रहा है। सरकार इनका नाम सार्वजनिक करे, ताकि जनता को पता लग सके कि उनके खून-पसीने की कमाई पर किसने डाका डाला है। धनेश अदलखा मुख्यमंत्री के दलाल के रूप में काम करता था और फार्मेसी करने वाले बच्चों से पैसे ऐंठते थे। इनको शर्म आनी चाहिए और पानी में डूबकर मर जाना चाहिए। भड़ाना ने कहा कि शहर की पूरी जनता जानती है कि इस घोटाले में शामिल मंत्री एवं विधायक कौन है। मगर, प्रदेश के ईमानदार मुख्यमंत्री को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए इनका नाम सार्वजनिक करना चाहिए और इस घोटाले में जितने भी आरोपी शामिल है, कार्यवाही की जानी चाहिए।
जनता के पैसे पर डाका डालने वाले धनेश अदलखा, जिसके खिलाफ विजिलेंस ने मामला दर्ज किया और उसकी तलाश जारी है, महाराष्ट्र में जाकर मुख्यमंत्री को मोबाइल दिखा रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो मुख्यमंत्री के कितने करीबी हैं। उन्होंने फरीदाबाद की जनता से नगर निगम चुनावों में इन भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाने की मांग की। आज के प्रदर्शन में जिला महासचिव भीम यादव, राकेश भडाना, हितेश पलटा, बृजेश नागर, राहुल बैसला, राजेंद्र शर्मा, गुलशन बग्गा, प्रवेश मेहता, मेहर चंद हरसाना, हंसराज दायमा, इंद्रेश दायमा, काजल, निशा, चंचल तंवर, ओमपाल टोंगर, कृष्ण कांगड़ा, इंदु कुमारी, रघुवर दयाल, राकेश प्रसाद, आभाष चंदेला, संजय जुनेजा, हिमांशु शेट्टी, हरजिंदर मेहंदीरत्ता, रमेश अरोड़ा, अमन गोयल, सुगन चंद जैन, ओ पी वर्मा, रमा तिवारी, मनीष भाटिया, तेजवंत सिंह बिट्टू, सुनील ग्रोवर, सिकंदर शर्मा, खैमी ठाकुर, मनीष शर्मा, दीप्तेश भारद्वाज, सुमित यादव, शुभ नारायण दुबे, जवाहर यादव, परमजीत कौर, रेखा शर्मा, नीरज प्रेमी, चंद्रपाल, राजकुमार, जोगिंदर चंदेला, मृदु ढींगरा, सुरेंद्र यादव, नरेंद्र सरोहा, कैलाश वैष्णव, रविंद्र फौजदार, शिक्षित बिधूड़ी, वाई के शर्मा, विक्रांत भाटी, दक्ष कसाना, गोविंदा, सोनिया कथूरिया, महेश कुमार, रामगोपाल, परविंदर राजपाल, सलमान खान, हरिदत्त शर्मा, अमन शर्मा, मनोहर विरवानी, राम गौर, मनोज कुशवाहा, निरंकार, मानचित्र वर्मा, सत्येंद्र शर्मा, दीपक नागर, हरेंद्र नागर, नरेश शर्मा, कुलदीप चावला एवं डी एस चावला आदि मौजूद रहे।