फरीदाबाद, 12 जुलाई : आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने
कहा कि राज्यसभा सांसद एवं हरियाणा प्रभारी डा. सुशील गुप्ता के नेतृत्व
में पार्टी दिन-प्रतिदिन मजबूत होती जा रही है। अनेक राजनीतिक दलों एवं
सामाजिक संस्थाओं के लोग पार्टी की नीतियों एवं मुख्यमंत्री अरविंद
केजरीवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी का दामन थाम रहे
हैं। उकत वकतव्य आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने एनआईटी
विधानसभा में आयोजित पार्टी की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहे। उन्होंने
बताया कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी पंचायत एवं निकाय चुनाव मजबूती से
लड़ेगी। भड़ाना ने कहा कि डॉ. सुशील गुप्ता के नेतृत्व में हरियाणा में
पार्टी को मजबूत करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। अधिक से अधिक
युवा साथियों को पार्टी से जोडऩे का काम किया जा रहा है। जनहित से जुड़े
मुद्दों को आम आदमी पार्टी मजबूती से उठा रही है। सांसद जी के दिशा
निर्देश पर जिला एवं विधानसभा स्तर पर संगठन को मजबूत करने का काम किया
जा रहा है, जिसके लिए विधानसभा अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई है एवं
संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से हर वार्ड में 21 साथियों की कमेटी
बनाने पर जोर दिया गया। एनआईटी विधानसभा में अध्यक्ष संतोष यादव, संगठन
मंत्री हरिदत शर्मा एवं वार्ड प्रभारी हरजिंदर सिंह के नेतृत्व में
आयोजित इस बैठक में नेम सिंह, देवेन्द्र चौधरी, हरिराम महतो, चन्द्रशेखर
दूबे, राम मिलन यादव, बबलू यादव, सीमा, विनीता, राम अनुज, जितेन्द्र
सिंह, सुरेन्द्र, देवराज कुशवाहा, रामनिवास शर्मा, रामलड्डू सिंह, चन्दन
सिंह, जयसिंह आदि सैंकड़ों युवा सदस्यों ने पार्टी का दामन थामा। सभी ने
आम आदमी पार्टी में अपनी आस्था प्रकट की और कहा कि आज आम आदमी पार्टी की
एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो हरियाणा के लोगों का भला कर सकती है। भाजपा की
पूंजीवादी सरकार में आम आदमी के हितों को पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया
है। इससे पूर्व की सरकारों ने भी गरीब एवं मजदूर वर्ग का शोषण किया है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए संतोष यादव ने सभी सदस्यों का स्वागत किया और
उनको भरोसा दिलाया कि आम आदमी पार्टी में उनको पूरा मान-सम्मान दिया
जाएगा। इस बैठक में जिला संगठन मंत्री विनोद भाटी, बडख़ल विधानसभा अध्यक्ष
तेजवंत सिंह बिट्टू, जिला सचिव भीम यादव, जिला उपाध्यक्ष रघुबर दयाल,
रोशन झा, एनआईटी विधानसभा अध्यक्ष संतोष यादव, महिला जिला अध्यक्ष गीता
शर्मा, एनआईटी महिला अध्यक्ष पूनम झा, गजराज भड़ाना, एनआईटी संगठन मंत्री
हरिदत्त शर्मा, ओमप्रकाश, संजय ङ्क्षसह, मनोज कुशवाहा, फूल महेश, अरविंद
कुमार, जिला सोशल मीडिया हेमंत पाण्डेय, एनआईटी अल्पसंख्यक अध्यक्ष
हरजिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
हरियाणा में दिन-प्रतिदिन मजबूत होती जा रही है आम आदमी पार्टी : धर्मबीर भड़ाना
Leave a comment
Leave a comment