फरीदाबाद, 07 अप्रैल । हरियाणा प्रदेश की प्राचीन धरोहर, गौरवशाली इतिहास व उपलब्धियों से स्कूली विद्यार्थियों को रुबरु करवाने के मकसद से सामाजिक संस्था राह ग्रुप फाउंडेशन जुलाई माह में ‘हरियाणा को जानो’ नामक प्रतियोगिता का आयोजन करवाएगी। जिसमें जिले के 40 से अधिक स्कूलों के चार हजार से अधिक विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले स्कूलों को राह संस्था न केवल यह पुस्तक 50 फीसदी अनुदान पर उपलब्ध करवाएगी, बल्कि जिले में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले 12 स्कूलों को संस्कृति रक्षक अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए राह ग्रुप फाउंडेशन के नेशनल चेयरमैन नरेश सेलपाड़ ने बताया कि उनकी संस्था हरियाणवी संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए कक्षा चार से लेकर प्लस टू तक की कक्षाओं के विद्यार्थियों को 50 फीसदी अनुदान पर उपलब्ध करवाएगी। प्रदेश के इतिहास में यह पहली ऐसी रंगीन पुस्तक है, जिसमें मानचित्रों व सांस्कृतिक विरासत से जुड़े चित्रों से लेकर हरियाणवी शब्दावली की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई है। इस पुस्तक में प्रदेश की भौगोलिक संरचना, मिट्टी के प्रकार, कृषि व पशुपालन, सिंचाई व्यवस्था, उत्पादन में जिलावार स्थिति, बागवानी, प्रमुख फल, सब्जियां, मसालों व फूलों एवं उनके उत्पादन क्षेत्रों की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई है। इसके अलावा प्रदेश के प्रमुख उद्योग धंधे एवं उत्पादन क्षेत्रों, प्रमुख खनिज पदार्थ व उनके प्राप्ति स्थलों का भी विस्तार पूर्वक वर्णन किया गया है। हरियाणा प्रदेश की वन्य सम्पदा, वन्य जीव संरक्षण, हरियाणा के राष्ट्रीय उद्यानों, प्रदेश के संरक्षण रिजर्व, प्रदेश सामुदायिक संरक्षण क्षेत्रों, प्रशासनिक व्यवस्था, कानून व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था, रेलवे, मैट्रों परियोजनाओं, वायु परिवहन, नगर निकाय पंचायती राज, नगर निकायों, प्रदेश के पर्यटन स्थलों, वेशभूषा, आभूषण, लोक नृत्यों, हरियाणा में मूर्तिकला, प्रमुख लोकगीत, लोक वाद्य यंत्र, हरियाणा के लोक नाट्य, प्रमुख सांगी एवं उनकी रचनाओं, हरियाणवीं सिनेमा, वालीवुड में हरियाणा, प्रमुख मेलों एवं पर्व-उत्सव, खेल-खिलाड़ी, खेल पुरस्कार व सम्मान, राज्य के शिक्षण संस्थानों सहित हरियाणवीं शब्दावली से संबंधित शब्द व भाषा साहित्य की विस्तार से जानकारी भी इस पुस्तक में प्रदान की गई है। इस पुस्तक के माध्यम से विद्यार्थी विधानसभा, वर्तमान मंत्रिमंडल, संसद में प्रदेश का प्रतिनिधित्व, हरियाणा के राज्यपाल, हरियाणा के मुख्यमंत्रियों, प्रशासनिक संरचना, प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के ब्रांड एम्बेसडर, भूकंप प्रभावित जोन पानी की किल्लत वाले जिलों, प्रदेश की जलवायु, वर्षा, तापमान, आद्र्रता, जिलेवार सभी जिलों की विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
हरियाणा को जानो’ प्रतियोगिता में भाग लेंगे फरीदाबाद के 40 स्कूल
Deepak Sharma
1.5k Views
Leave a comment
Leave a comment