Faridabad/Atulya Loktantra : शुक्रवार को जिले में 3 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में कुल पॉजिटिव की संख्या 140 हो गई है। इसके अलावा सुबह बल्लभगढ़ की एक 17 वर्षीय किशोरी की कोरोना के कारण मृत्यु घोषित की गई है।
कुल 6859 लोग होम आइसोलेशन में
स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने मीडिया को सुबह बताया कि जिला में अब तक 6996 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है। कुल 1685 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 5307 लोग अंडर सर्विलांस हैं।
कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 6859 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 6323 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 5556 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है। 630 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 137 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 58 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है।
पांच पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। स्वस्थ होने के बाद 69 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक पांच मरीजों की मौत हो चुकी है।