Faridabad/Atulya Loktantra : शनिवार को 10 पॉजिटिव मिलने के बाद जिले का कुल आंकड़ा 185 से बढ़कर 195 हो गया है। शनिवार को पाए गए पॉजिटिव में एक ही परिवार के तीन सदस्य पॉजिटिव पाए गए हैं। इस परिवार का एक सदस्य पहले ही पॉजिटिव है। अब उसके परिवार में 65 वर्षीय एक बुजुर्ग, 58 वर्षीय एक महिला और 17 वर्ष का बालक पॉजिटिव पाया गया है।
एक 25 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है। वह एनआईटी दो की रहने वाली है। उसके गले में खराश थी। उसे होम क्वॉरेंटाइन किया गया है। चावला कॉलोनी के पास भगत सिंह कॉलोनी का एक 46 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। वह एक फैक्ट्री वर्कर है।
एक अन्य 39 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है, जो वोहरा पब्लिक स्कूल के पास भगत सिंह कॉलोनी का निवासी है। वह मूलतः बिहार के मुंगेर का निवासी है। बल्लभगढ़ की सब्जी मंडी का एक आढ़ती पॉजिटिव निकला है। वह 57 वर्षीय है और उंचा गांव का रहने वाला है।
सेक्टर 55 का एक 43 वर्षीय निवासी संक्रमित पाया गया है। सेक्टर 3 की छत्तीस गज कॉलोनी में एक 39 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित घोषित हुआ है। इसी तरह सेक्टर 16 की एक 21 वर्षीय युवती पॉजिटिव पाई गई है।