• प्रदेश सचिव के अहम पद से नवाजा गया ।
फरीदाबाद (अतुल्य लोकतंत्र ): दीपक शर्मा• हरियाणा व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष विजय लक्ष्मी चंद गुप्ता ने फरीदाबाद जिले के सक्रिय व्यापारी नेता और समाजसेवी नीरज मिगलानी को प्रदेश व्यापार मंडल में अहम जिम्मेदारी से नवाजा है।
ज्ञात रहे व्यापारी नेता नीरज मिगलानी नियमित रूप से अपने क्षेत्र के साथ साथ पूरे शहर के व्यापारियों के हितों के लिए समय समय पर मुखर रहते हैं जिसके चलते उन्हें ये जिम्मेदारी मिली है।
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विजय लक्ष्मी चंद गुप्ता ने बताया कि नीरज मिगलानी मौजूदा पद ( प्रधान , ओल्ड फरीदाबाद ) भी रहेंगे।
इस अवसर पर जिला फरीदाबाद के सभी प्रमुख व्यापारियों ने उन्हें नवनियुक्ति के लिए बधाई दी है।
अपने मनोनयन के लिए नीरज मिगलानी ने हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष विजय लक्ष्मी चंद गुप्ता का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि वे अपनी नई जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे।