Faridabad : यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. आर एन सिंह ने फरीदाबाद जिले के यमुना जी के किनारे बसे गाँवों में यमुना जी के अविरलता एवं निर्मलता विषय पर जन जागृति अभियान को गति देने के लिए फैज्जुपुर खादर निवासी प्रशान्त भाटी को ग्रामीण कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया है। डॉ. आर एन सिंह ने प्रशान्त भाटी को मनोनयन पत्र एवं हथिनी कुण्ड से लाया गया पवित्र यमुना जल प्रदान किया। उपस्थित युवाओं के साथ हथिनी कुण्ड से लेकर वृन्दावन धाम एवं मथुरा जी तक यमुना जी की दुर्दशा पर विस्तृत चर्चा किया गया। नव मनोनीत कार्यकारी अध्यक्ष प्रशान्त भाटी यमुना रक्षक दल के संगठन को मज़बूत बनाकर फैज्जुपुर खादर, अरूआ, चाँदपुर, शाहजहाँपुर, नया गाँव, छायंसा, साहुपुरा आदि गाँवों में जन जागृति अभियान को गति प्रदान करेंगे। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम संत जय कृष्ण दास जी महाराज इस जनान्दोलन में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का विस्तृत रूप रेखा जल्द हीं सार्वजनिक किया जाएगा। यमुना रक्षक दल पवित्र यमुना जल को फरीदाबाद के जनप्रतिनिधियों, यमुना जी के किनारे बसे गाँवों के प्रबुद्ध एवं गणमान्य लोगों को भेंट कर यमुना जी से जुड़े विभिन्न पहलुओं को जन जन तक पहुँचाने का काम कर रहा है।
यमुना रक्षक दल ने प्रशान्त भाटी को मनोनीत किया ग्रामीण कार्यकारी अध्यक्ष
Deepak Sharma
442 Views
Leave a comment
Leave a comment