Faridabad/AtulyaLoktantra : फरीदाबाद में श्याम नगर कॉलोनी निवासी भगवत दयाल कि गलत इलाज करने के दौरान हुई मौत के बाद परिवार के लोगों ने ऑपरेशन करने वाले डॉ प्रणव राय तथा हॉस्पिटल प्रबंधन पर हत्या का आरोप लगाते हुए पलवल शहर में कैंडल मार्च निकाल मार्च में शहर के हजारों लोगों ने हिस्सा लिया।
उन्होंने मांग की कि प्रबल राय तथा हॉस्पिटल प्रबंधन के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए भगवत दयाल को न्याय दिलाया जाए। मृतक के भाई भरतलाल ने बताया की उनका भाई पथरी के ऑपरेशन के लिए क्यूआरजी हॉस्पिटल सेक्टर -16 , फरीदाबाद गया था जिसकी डॉक्टरो ने कई सर्जरी कर दी बाद में उसे वान्टेलेटर पर शिफ्ट कर दिया बिना कारण बताएं। बार बार पूछने पर भी डॉक्टर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके।
5 नवंबर शाम को डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा की डॉक्टरों की वजह से उनके भाई की जान गयी है। वह पुलिस प्रशासन व सरकार से मांग दोषी डॉक्टरो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाही की जाए।