Faridabad/Atulya Loktantra : बीके सिविल अस्पताल की लैब में एक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद लैब को बंद कर दिया गया है। बीके सिविल अस्पताल में आईडीबीएससी की लैब है, जहां कोरोना के टैस्ट होते हैं।
इसके अलावा ईएसआई अस्पताल और बल्लभगढ़ के सरकार अस्पताल में भी कोरोना टैस्ट होते हैं। बीके अस्पताल की लैब का एक कर्मचारी को कोरोना का संक्रमण पाया गया है। अधिकारियों ने इसलिए लैब में टैस्टिंग का काम बंद कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक 24 से 48 घंटे तक बंद की जा सकती है। इस बीच लैब का सेनेटाइजेशन किया जाएगा। इस लैब के बंद होने से गरीब लोगों को भारी परेशानी होगी।
शहर का ज्यादातर गरीब और मजदूर तबका इसी लैब में टैस्टिंग करवाता है। इस लैब को पहले भी टैस्टिंग किट खत्म हो जाने के कारण बंद किया गया था। तब यहां रोजाना हजारों लोग निराश होकर लौटे थे। कुछ दिनों पहले ईएसआई की लैब में भी 11 कर्मचारी संक्रमित पाए गए थे। तब ईएसआई की लैब भी बंद कर दी गई थी। बल्लभगढ़ की लैब में डिजिटलाइजेशन वर्क न हो पाने के कारण टैस्टिंग का काम रुका रहा था।