पलवल [ अतुल्य लोकतंत्र] / मुकेश बघेल : हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के चेयरमैन तथा होडल के विधायक जगदीश नायर ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए है। पिछले सात वर्षों में किए गए विकास कार्यों से हरियाणा प्रदेश की तस्वीर बदल गई है। पलवल जिला भी विकास में पीछे नहीं रहा है। पलवल जिले में केएमपी -केजीपी एक्सप्रेस वे सहित एलिवेटिड पुल का निर्माण कार्य पूरा होने पर देश के मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बनाई है। विधायक जगदीश नायर वीरवार को पलवल विश्राम गृह में प्रैस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
विधायक जगदीश नायर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल के कुशल नेतृत्व में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों को गति प्रदान की जा रही है। होडल विधानसभा क्षेत्र में लगभग 270 करोड़ रूपए की लागत से विकास कार्य किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि होडल नगर परिषद द्वारा 25 करोड़ रूपए की राशी से विकास कार्य किए जा रहे है। जल जीवन मिशन के अंर्तगत 30 करोड़ रूपए की लागत से पीने के पानी की पाईप लाईन बिछाने का कार्य प्रगति पर है। महाग्राम योजना के तहत 5 गांवों जिनमें खांबी,दिघोट,भिडूकी,औरंगाबाद,सौन्ध में 45 करोड़ रूपए से सीवरेज योजना के तहत कार्य किए जा रहे है। होडल विधानसभा क्षेत्र के गांवों में पीने के पानी के लिए बूस्टरों का निर्माण किया जा रहा है,जिसपर 15 करोड रूपए खर्च किए जाएगें। इसके अलावा 70 करोड रूपए की लागत से सडक़ें,बस स्टेंड,अस्पताल,रेस्ट हाऊस बनाया गया है। मार्किट कमेटी द्वारा 18 करोड़ की राशी से सडक़ों की मरम्मत का कार्य करवाया जा रहा है। महाग्राम जगमग योजना के तहत बिजली विभाग द्वारा गांवों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। पंचायत राज विभाग द्वारा 40 करोड रूपए के विकास कार्य करवाये जा रहे है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा खांबी,हसनपुर,भिडूकी में नए हास्पीटल का कार्य प्रगति पर है। होडल में सती सरोवर को 6 करोड़ 13 लाख रूपए की राशी से पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित किया गया है। नहरों व रजवाहों को पक्का कार्य करने का कार्य किया गया है। जल संरक्षण के बढावा देने के लिए हरियाणा राज्य तालाब प्राधिकरण द्वारा होडल में करीब 40 करोड रूपए की लागत से सौन्र्दयकरण का कार्य किया जा रहा है।
विधायक जगदीश नायर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक डूबता जहाज है। कांग्रेस पार्टी ने कभी भी दलित जातियों को सम्मान नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी बैकफुट पर आ जाएगी।
भाजपा सरकार ने प्रदेश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए है : जगदीश नायर
Leave a comment
Leave a comment