पलवल ( अतुल्य लोकतंत्र ): मुकेश बघेल | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में पूरे हरियाणा प्रदेश से एक डेलिगेशन वीर क्रांतिकारी सुभाष चंद्र बोस व वीर सावरकर व उन तमाम अनसुने बलिदानियों को नमन करने काला पानी अंडमान निकोबार गया था।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मेहरचंद गहलोत ने कार्यकर्ताओं से अपने अनुभव सांझा करते हुए बताया कि बलिदानियों की भूमि पर पहुच कर जैसे ही उस मिट्टी को नमन किया वो क्षण सबको भावुक करने वाला था।
जिसमें पलवल जिले से कुरुक्षेत्र जिला प्रभारी मेहरचंद गहलोत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ममता चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरज पांडेय जैसे भाजपा पदाधिकारी विशेषरूप से शामिल थे। आज वो उस भूमि से जल व मिट्टी लेकर वापस पहुँच पहुँचे। आज भाजपा जिला कार्यालय में जिला महामंत्री वीरपाल दीक्षित की अध्यक्षता में उस मिट्टी को माथे से लगाने व डेलिगेशन का अभिनन्दन करने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम में विधायक दीपक मंगला मुख्य रूप से मौजूद रहे। जिन्होंने पलवल पहुँचे डेलिगेशन को बधाई दी और बताया कि उन्हें भी दो बार उस वीर भूमि पर जाने का मौका मिला। उन्होंने बताया कि सत्तर साल तक कांग्रेस सरकार ने वहां की वीर गाथाएँ छुपाने के का काम किया। किंतु भाजपा ऐसा नही होने देगी। भाजपा कार्यकर्ता समय समय पर ऐसी गाथाएँ आमजन तक पहुचाने का काम करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजेंद्र बैंसला ने किया व संचालन करते हुए वीर सँवारकर की गाथाएँ भी सुनाई।
एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि फ्लैग पॉइंट के नाम से एक जगह है जिसमे द्वितीय विश्व युद्ध मे जापान ने कब्जा कर लिया था। वहाँ पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने तिरंगा फहरा कर उसे स्वतन्त्र घोषित किया था। सेलुलर जेल, उसके बैरक और उसकी काल कोठरी का जिक्र करते हुए वीर सँवारकर जी की यातना की गाथा बताई। वीर बलिदानियों व अमर शहीदों की शौर्य गाथाएँ सुनाकर सभी कार्यकर्ताओं को भावुक कर दिया।
ममता चौहान ने अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि उस बलिदान की भूमि पहुचते ही देशभक्ति की भावना स्वतः ही जागृत हो जाती है। सेंट्रल जेल की वो कोठरी जिसमे एक दिन गुजारना किसी भी सामान्य जन के लिए नामुमकिन है उसमें हमारे देश के वीर बलिदानियों क्रूरतम यातना सहते हुए देश के लिये अपनी कुर्बानियां दी।
सूरज पांडेय ने बताया कि जो बलिदानियों की बातें इतिहास के स्वर्णिम पन्नो में अंकित होनी चाहिए थी उनकी जानकारी तक आज तक किसी के समक्ष प्रस्तुत नही हो पाई है। ऐसे ना जाने कितने अनगिनत बलिदानी क्रांतिकारी कठोर यातनायें सहते हुए देश के लिए शहीद हुए। वहाँ पर एक वाइपर टापू है जहाँ पर अंग्रेजों ने रानी लक्ष्मीबाई के एक साथ ने 251 लोगो को फाँसी दी गई थी।
जिला विस्तारक कर्मबीर यादव, जिला मीडिया प्रभारी ईश्वर सिंह, जिला सचिव यशमा सिंह, जिला सचिव सुनील ठेकेदार, युवा मोर्चा प्रदेश सचिव दीपक आर्य, महिला जिलाध्यक्ष रश्मि सहरावत, युवा जिलाध्यक्ष देवांशु गौड़, एस सी जिला अध्यक्ष डॉक्टर यश भारद्वाज, सोशल मीडिया संयोजक अतुल बघेल, मीडिया सह प्रभारी विश्वास शर्मा, अशोक ठाकुर, सुरेंद्र तँवर, आशा भारद्वाज, प्रीति राठौर, गोबिंद भारद्वाज, डॉक्टर परमबीर, भरत, रामस्वरूप डागर, नरेश सेजवाल, नरेंद्र मोहन मिश्रा, महेश आदि कार्यकर्ता मैजूद रहे।