वरिष्ठ नागरिकों को वयोश्री योजना के तहत निशुल्क उपकरणों का किया जाएगा वितरण: उपायुक्त शक्ति सिंह
नूंह। जिला रेड क्रॉस सोसाइटी नूंह द्वारा इस योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले वृद्ध बेसहारा लोगो को जीवन सहायक मुफ्त में कानो की हीरिंग़ एड ओर व्हीलचेयर और अन्य सहायक उपकरण मुहैया कराये जायेंगे। … इस राष्ट्रीय वयोश्री योजना 2021 के तहत योग्य वरिष्ठ नागरिकों को उनकी विकलांगता/दुर्बलता के अनुरूप निःशुल्क उपकरणों का वितरण किया जाएगा।
रेडक्रॉस सचिव महेश गुप्ता ने बताया कि बुढ़ापे में लाठी ही सहारा होती है। भारत सरकार ने राष्ट्रीय वयोश्री योजना गरीबी रेखा के नीचे आने वाले वृद्धों को यहीं सहारा पहुंचाने के मकसद से शुररू की है। इस योजना के तहत गरीबी रेखा के नीचे आने वाले उन वृद्धों को जो शारीरिक रूप से अक्षम हैं, उन्हें सरकार की तरफ से व्हीलचेयर तथा अन्य सहायक उपकरण दिए जाते है। यह योजना को भारत सरकार चला रही है।
राष्ट्रीय वयोश्री योजना को केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया था। इसकी घोषणा देश के वित्तमंत्री ने राष्ट्रीय वयोश्री योजना” की गयी।
केन्द्र सरकार की यह योजना उन गरीब वरिष्ठ नागरिकों के लिए है, जो किसी न किसी तरह से शारीरिक रुप से अक्षम हैं। जिन्हें जीवन यापन करने के लिए किसी चिकित्सा उपकरणों की जरूरत होती है। वह आर्थिक रूप से कमजोेर होन के चलते उसे बाजार से खरीदने में अक्षम होते हैं। सरकार ने इन्हीं चीजों का ध्यान रखते हुए इस योजना की शुरुआत की। केंद्र सरकार पहली बार ऐसी योजना लाई है, जिसका फायदा बीपीएल श्रेणी के वरिष्ठ नागरिक को मिल सकेगा। इसके लिए सरकार ने 477 करोड़ रुपए का बजट रखा ह
राष्ट्रीय वयोश्री योजना का लाभ उठाने के लिए योग्यता
इस योजना का लाभ केवल गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यापन कर रहे लोगों के लिए है। इसका लाभ उठाने के लिए आवेदक को पंजीकरण कराते समय बीपीएल कार्ड की आवश्यकता पड़ेगी।
– इस योजना का लाभ 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग ही ले सकते हैं। इसके लिए पंजीकरण कराने वाले को जन्म तारीक से संबधित कागजात दिखाने होंगे। जिसमे यह साफ हो की आपकी उम्र 60 साल से अधिक है।
राष्ट्रीय वयोश्री योजना से लाभ
इस योजना के तहत 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को कई तरह के कृत्रिम उपकरण उपलब्ध कराए जाएगे। जिनमे यह सब शामिल है।
1.वाकिंग स्टिक
2.एल्बो क्रचेस
3.ट्राईपॉड्स
4.क्वैडपोड
5.श्रवण यन्त्र
6.व्हीलचेयर
7.कृत्रिम डेंचर्स
8.स्पेक्टल्स
खास बात यह है कि सरकार इस योजना के तहत कैंप लगवायेगी,जिसमे डॉक्टर्स की टीम मौजूद होगी।ये डॉक्टर्स उन सभी लोगों का चेक अप करेंगे जो ये लाभ उठाना चाहते हैं। चेक अप के बाद ही पात्रों को कृत्रिम उपकरण दिए जाएंगे। राष्ट्रीय वयोश्री योजना का देश के कई हिस्सों में लेोेग लाभ उठा सकते हैं।
राष्ट्रीय वयोश्री योजना के लाभ भारत सरकार की और से इस तरह की यह पहली योजना है, जिसका लाभ 60 साल से अधिक उम्र के लोग उठा सकते
– अगर कोई एक से अधिक बीमारी से परेशान है तो उसे अलग अलग कुत्रिम उपकरण दिए जाएंगे।
-ALMICO इन सभी आवंटित यंत्रों का एक वर्ष तक मुफ़्त मेंटेनेंस का कार्यभार लेगा।
– इस योजना का लाभ उठाने वालों में 30% महिलाएं रहेगी।
-ये सभी आवंटन सरकार अपनी तरफ से कैंप लगा कर करेगी।
सरकार की इस योजना में वित्तीय वर्ष 2019-20 तक अनुमानित वित्तीय खर्च 483.6 करोड़ रुपए है।
2026 तक उम्रदराज लोगों की आबादी बढ़ेंगी
वर्ष 2011 की जनगणना के के मुताबिक देश में वरिष्ठ नागरिकों की आबादी 10.38 करोड़ है। 70 प्रतिशत से ज्यादा आबादी गांवों में बसती है। आपको बता दें कि इनमे से ज्यादातर हिस्सा शारीरिक अक्षमताओं से पीड़ित है अन्य जानकारी रेड क्रॉस नूह से ली जाएँ!