Inbox
|
x |
|
|
|
||
|
नई दिल्ली/अतुल्यलोकतंत्र: दिल्ली के वसंत विहार इलाके में तीन लोगों की हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने बुजुर्ग दंपती और एक नौकरानी की गला रेतकर हत्या कर दी।
हत्या की सूचना रविवार सुबह मिली। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी। घटना के बारे में दक्षिण पश्चिम दिल्ली के डीसीपी देवेंद्र आर्या ने बताया कि रविवार सुबह करीब 8 बजकर पचास मिनट पर घटना की सूचना मिली। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो पहले फ्लोर पर फ्लैट में तीन लाशें पाई गई। इसमें बुजुर्ग दंपती विष्णु माथुर, शशि माथुर और एक केयर टेकर महिला खुशबू शामिल है।