YouTube Channels Blocked: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था के बारे में दुष्प्रचार करने के लिए 8 यू-ट्यूब चैनलों को ब्लॉक कर दिया है। इनमें 7 भारतीय और 1 पाकिस्तानी यूट्यूब न्यूज चैनल शामिल हैं। इन्हें IT एक्ट 2021 के तहत ब्लॉक किया गया है। ब्लॉक चैनलों को 114 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया था। इनके 85 लाख 73 हजार यूजर्स हैं। मंत्रालय के अनुसार इन चैनलों पर फेक और भारत विरोधी कंटेंट परोसा जा रहा था।
मंत्रालय ने जिन YouTube Channels Blocked भारत सूची चैनलों को प्रतिबंधित किया है
- लोकतंत्र टीवी
- यू एंड वी टीवी
- एएम रजवी
- गौरवशाली पवन मिथिलांचल
- सीटॉप 5TH
- सरकारी अपडेट
- सब कुछ देखो
- न्यूज की दुनिया (पाकिस्तानी चैनल)
शामिल हैं। लोकतंत्र टीवी का फेसबुक पेज भी बैन कर दिया गया है।
केंद्र सरकार ने जुलाई में 78 यूट्यूब न्यूज चैनल को ब्लॉक करने का आदेश दिया था। इससे पहले 5 अप्रैल को IB मिनिस्ट्री ने 22 यू-ट्यूब चैनल्स को ब्लॉक कर दिया था। इनमें 4 पाकिस्तान बेस्ड यू-ट्यूब न्यूज चैनल थे। ये सभी नेटवर्क झूठी खबरें फैलाकर भारतीयों को गुमराह करने के मकसद से चलाए जा रहे थे।
इनके अलावा 3 ट्विटर अकाउंट, एक फेसबुक अकाउंट और एक न्यूज वेबसाइट को भी ब्लॉक किया गया था।
- 22 यू-ट्यूब चैनल्स को ब्लॉक किया था।
- इनमें 4 पाकिस्तानी यू-ट्यूब न्यूज चैनल शामिल थे।
22 YouTube चैनल भारत सूची में अवरुद्ध
- दुनिया मेरे आगे,
- गुलाम नबी मदनी,
- हकीकत टीवी,
- हकीकत टीवी 2.0