चंडीगढ/अतुल्यलोकतंत्र : हरियाणा के करनाल में बेखौफ बदमाशों ने एक डॉक्टर की सरेआम गोलीमार कर हत्या कर दी है। चलती कार को रुकवाकर बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार शाम को अमृतधारा अस्पताल के मालिक डॉ. राजीव गुप्ता पर गोलियां बरसा दीं। इसके बाद फरार हो गए।
गंभीर रूप से घायल डॉ. राजीव गुप्ता को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने डॉक्टर पर तीन गोलियां दागीं। दो गोलियां उनके सीने पर लगीं।