Faridabad/Atulya Loktantra : विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह फरीदाबाद में 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है। यहां शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में कुल 9 विधानसभा सीटें हैं। इनपर 104 प्रत्याशी मैदान में हैं। फरीदाबाद चुनाव से जुड़ी हर ताजा अपडेट यहां-
-फरीदाबाद में 11 बजे तक 16.77 प्रतिशत वोटिंग हुई।
-सारण स्कूल स्थित बूथ नंबर 173 पर निर्दलीय प्रत्याशी चंदर भाटिया के चुनाव चिन्ह पर टेप लगी थी। फिर चंदर भाटिया ने अफसरों से कहकर उसे हटवाया।
-सीएम मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में डाला वोट। वह बोले कि शांतिपूर्वक मतदान चल रहा है। कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियां पहले ही मैदान छोड़ चुकी हैं। उनके दावे मायने नहीं रखते।
– बड़खल विधानसभा में आईटीआई मतदान केंद्र पर लगी मतदाताओं की लाइन
फरीदाबाद जिले में 6 विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें पृथला, एनआईटी फरीदाबाद, बड़खल, बल्लभगढ़, फरीदाबाद व तिगांव विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1512047 वोटर अपने प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला करेंगे। इसमें से 677268 महिला वोटर व 834734 पुरुष वोटर शामिल हैं। इसके अलावा 45 ट्रांसजेंडर वोटर और 1852 सर्विस वोटर हैं। वहीं, पलवल जिले में 3 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें कुल 620400 वोटर हैं।