फरीदाबाद/अतुल्यलोकतंत्र : बुढ़ापे में बच्चों का सहारा माता- पिता के जीवन एकमात्र सहारा होता है। परन्तु अपने बच्चों से अलग शहर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए हरियाणा सरकार के द्वारा एक विशेष कमिटी का गठन किया गया है। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार फरीदाबाद में पुलिस कमिश्नर के द्वारा सीनियर सिटीजन अपैक्स कमिटी का गठन किया। यह कमिटी शहर में उपस्थित सभी बुजुर्गो की समस्याओं को पुलिस के सामने रखकर उसका निवारण करवाएगी। इस कमिटी में शहर के 15 बुजुर्ग को सदस्य बनाया गया है। यह कमिटी शहर के सीनियर सिटीजन को एक मंच प्रदान करेगी जिसमे सीनियर सिटीजन अपनी सभी प्रकार की समस्यायों को रखेंगे। सिटीजन अपैक्स कमिटी में अलग अलग सेवा क्षेत्र से रिटायर हुए अधिकारियों को शामिल किया गया है।
इसमें रिटायर्ड जज, आईपीएस, रॉ ऑफिसर, शिक्षाविद शामिल है। हर थाने में सीनियर सिटीजन का चयन के इस कमिटी का विस्तार किया जायेगा। कमिटी का ऑफिस सेक्टर 12 में खोला जायेगा।