Faridabad/Atulya Loktantra : सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम द्वारा कोरोना आपदा में की जा रही सेवा देखने के लिए विधायक सीमा त्रिखा भी पहुंची। उन्होंने न केवल भोजन बनाने की व्यवस्था देखी बल्कि भोजन वितरण को भी नजदीकी से देख कर प्रशंसा की।
आज यहां श्री सिद्धदाता आश्रम पहुंची बडख़ल की विधायक सीमा त्रिखा ने कोरोना आपदा में जरूरतमंदों की सेवा व्यवस्था को देखा। उन्होंने आश्रम द्वारा भोजन बनाने में साफ सफाई आदि और मैन्यू को देखकर तारीफ की वहीं भोजन बांटते हुए भी डिस्टेंसिंग आदि को भी नजदीकी से देखा।
उन्होंने आश्रम के अधिपति जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज के साथ आश्रम की गतिविधियों पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि आश्रम द्वारा प्रतिदिन हजार लोगों को भोजन कराने की सभी ने प्रशंसा की है। आज देश में आपदा के समय में धार्मिक संगठन द्वारा इस प्रकार की गतिविधि की वास्तव में अनुशंसा की जानी चाहिए।
विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि वह अपने क्षेत्र में इस प्रकार की सभी गतिविधियों के साथ निरंतर जुड़ कर नजर रख रही हैं। इस कार्य में स्थानीय प्रशासन बेहतर तालमेल से काम कर रहा है। जिससे जरूरतमंदों को भोजन आदि की तंगी नहीं हो रही है।
गौरतलब है कि आश्रम को भक्तों के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है वहीं यहां भगवान की आराधना पुजारियों द्वारा डिस्टेंसिंग के साथ की जा रही है। वहीं आश्रम को निरंतर सेनिटाइज करवाया जा रहा है।