Faridabad/Atulya Loktntra : उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 11778 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 3932 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 7838 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 11418 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 12318 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 10924 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 1034 की रिपोर्ट आनी शेष है।
अब तक 360 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 132 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 60 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 160 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक आठ मरीजों की मौत हो चुकी है जिसमें कोरोना के साथ-साथ अन्य विभिन्न बीमारियां भी कारण रही।