Faridabad/Atulya Loktantra News: जय जवान जय किसान” का नारा देने बाले भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर स्वावलम्बन ट्रस्ट द्वारा इस्माइलपुर शिव इन्क्लेव , फरीदाबाद में स्वावलम्बन कम्प्यूटर इंस्टिट्यूट का शुभारम्भ किया गया। इस इंस्टीट्यूट का उद्घाटन माननीय गंगा शंकर मिश्र (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) के द्वारा किया गया।
ट्रस्ट की अध्यक्ष मेघना श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा से ही स्वावलम्बन संभव है।राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र मिश्र ने बताया कि अतुल श्रीवास्तव ,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के नेतृत्व में इंस्टिट्यूट संचलित होगा जिससे स्थानीय जरूरतमंद लोगो को कंप्यूटर में अधिक से अधिक प्रशिक्षित किया जा सके।
कार्यक्रम में स्वावलंबम ट्रस्ट के संरक्षक विनोद श्रीवस्तव ,संस्था की अध्यक्ष मेघना श्रीवास्तव ,राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव,सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय संयोजक ममता श्रीवास्तव,सांस्कृतिक जिला संयोजक उर्वशी सक्सेना,प्रदेश कार्यकरणी के सदस्य राम मनोहर श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव , मनोज बंसल अध्यक्ष महाराजा अग्रसेन सेवा ट्रस्टसुरेश चंद्र पांडेय,शशिकांत पांडेय, धर्मेंद्र गुप्ता,नरेंद्र चौधरी,सुनील दिवेदी, सुबोध कुमार,वेद प्रकाश ध्रुव झा,प्रह्लाद शर्मा,नवल किशोर सिंह,नविन शरण सहाय ऋषिकेश उपाध्याय,रवि गोयलअधिवक्ता राम श्रीवास्तव,रमन मिश्रा,कैलाश सिंह, सुरेंद्र गुप्ता,भावेश ठाकुर,शिव गौतम,अनुराग श्रीवास्त, जितेंद्र, रवि,संस्कार श्रीवास्तव, कविता श्रीवास्तव, अंजना श्रीवास्तव अर्चि श्रीवास्तव, पुष्पम झा ,जीतू आदि सभी उपस्थित गणमान्यों द्वारा भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी एवं महात्मा गांधी को श्रद्धा स्वरूप पुष्प अर्पित किए।