Haryana/Atulya Loktantra: हरियाणा में 15 जुलाई के बाद मानसून के और भी ज्यादा सक्रिय होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार कर्क रेखा हिमालय की तराई में बनी हुई है। इसके कारण 15 जुलाई के बाद भी मानसून सक्रिय रहेगा। उत्तरी हरियाणा में मध्यम बारिश और दक्षिण और पश्चिम हरियाणा में हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक देश में अभी तक मानसून सक्रिय है और हरियाणा में 15 जुलाई के बाद मानसून के तेजी से सक्रिय होने की उम्मीद है। जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होगी। इससे किसानों को काफी फायदा होगा वहीं लोगों को गर्मी से भी राहतम मिलेगी।
मौसम में रविवार को भी बदलाव देखा गया । रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई। हालांकि प्रदेश के कुछ हिस्सों में अभी तक कम बारिश है जिस वजह से लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ रहा है वहीं किसानों को भी फसलों को पानी देना पड़ रहा है, लेकिन 15 जुलाई के बाद मानसून तेजी से सक्रिय होने की उम्मीद से किसान भी खुश हैं।