नई दिल्ली: अंटार्कटिका महाद्वीप पर भूवैज्ञानिक अध्ययन के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (Banaras Hindu University) की शोधार्थी रश्मि गुप्ता को अध्ययन दल का सदस्य चुना गया है। भारतीय भूवैज्ञानिकों की अंटार्कटिका के लिए यह 41वीं यात्रा होगी। दुनिया के कई देशों के भूवैज्ञानिक पूरे साल भर अंटार्कटिका में अध्ययन के लिए मौजूद रहते हैं। अंटार्कटिका पर हो रही रिसर्च ने अब तक दुनिया के सामने कई राज खोले हैं।
बीएचयू के इंस्टीट्यूट आफ साइंस के निदेशक व प्रोफेसर अनिल त्रिपाठी ने यह जानकारी लोगों से साझा की है। उन्होंने बताया कि यह बहुत खुशी और गर्व की बात है कि हमारे भूविज्ञान विभाग की शोध छात्रा रश्मि गुप्ता को अंटार्कटिका में 41वें भारतीय वैज्ञानिक अभियान के लिए चुना गया है। उनकी पर्यवेक्षक डॉ. मयूरी पांडे हैं जिन्होंने 1916 में अंटार्कटिका की इसी तरह की यात्रा की थी।