Aaj Ka Mausam: देश के हिस्सों में मानसून (Monsoon) ने दस्तक दे दी है। मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari) देने वाले भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department, IMD) ने अगले छह दिनों तक उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तराखंड में भारी बारिश होने की चेतावनी (Bhari Barish ki chetavni) दी है। चलिए जानते है देश में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega), आज (10 सितंबर 2021) देश के किन-किन हिस्सों में मौसम सुहाना रहेगा….
मौमस विभाग ने जानकारी दी है कि एक सर्कुलर साइलोन पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे पूर्वी राजस्थान के मध्य भागों पर बना हुआ है जो मध्य क्षोभमंडल की ओर बढ़ रहा है। यह अगले 3 दिनों के दौरान इसी क्षेत्र में बने रहने की संभावना है। यह बताता है कि कुछ दिनों तक पश्चिम मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के मध्य भागों में हल्की बारिश से लेकर मध्यम तीव्रता वाली बारिश होने की संभावना है।